Important meeting of the BJP city unit regarding the 'Har Ghar Tiranga' campaign concludes.Important meeting of the BJP city unit regarding the 'Har Ghar Tiranga' campaign concludes.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान के सफल आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। बैठक में महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा ष्हर घर तिरंगाष् केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति सम्मान की जनभागीदारी का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना चाहिए। उन्होंने संगठन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल एवं वार्ड स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

शहीदों के परिजनों, वीर सैनिकों एवं राष्ट्रसेवा में समर्पित पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया पर रुभ्ंतळींतज्पतंदहं एवं रुज्पतंदहंल्ंजतं के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक घर तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं, जिससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे महानगर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण सशक्त रूप से दिखाई दे।

कार्यक्रम का संयोजक महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश को बनाया गया है। बैठक का संचालन नवीन कपूर एवं धन्यवाद प्रकाश अशोक पटेल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महापौर अशोक तिवारी,नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास बाबा, सुरेश चौरसिया,चंद्रशेखर उपाध्याय,कुसुम पटेल,साधना वेदांती, रचना अग्रवाल,गीता शास्त्री,आत्मा विश्वेश्वर,मधुप सिंह ,अभिषेक मिश्रा,प्रमील पाण्डेय,अजय गुप्ता,विवेक पाण्डेय,अतुल सिंह,योगेश वर्मा,विभव सिंह,पंकज चतुर्वेदी,मनोज सोनकर,आलोक श्रीवास्तव ,बृजेश चौरसिया ,अशोक यादव,रीना पात्रो , अनुपम गुप्ता,पुन्नू लाल बिंद , प्रिंस द्विवेदी आदि रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group