In a joint operation by the STF and police in Baghpat, UP, a wanted criminal named Vipul—carrying a reward of ₹50,000—was killed in an encounter.In a joint operation by the STF and police in Baghpat, UP, a wanted criminal named Vipul—carrying a reward of ₹50,000—was killed in an encounter.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

बागपत। बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विपुल उर्फ खूनी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार विपुल पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर समेत 38 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे और शामली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर बताया गया है। पुलिस को उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से दो पिस्टल, एक बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group