अनिवर्य प्रश्न। संवाद। उत्तर प्रदेश के 7 आधुनिक रेलवे स्टेशनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, पर्यटन और रोजगार के अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण तथा अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ को भारतीय रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहल देश में आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित रेल व्यवस्था के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक स्वरूप ग्रहण कर रही है। रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल भवनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने का व्यापक अभियान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऐशबाग, विंध्याचल, फतेहपुर, पनकी धाम, मोदीनगर, शामली और धामपुर रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार, उद्योग तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि यह नई रेल सेवा देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी तथा धार्मिक पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो चुका है। रेलवे सहित सभी क्षेत्रों में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने देशवासियों को आधुनिक रेलवे स्टेशन और बेहतर रेल सेवाएं समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। Post navigation खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, 9 निवेश परियोजनाओं को मिली मंजूरी; यूपी को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बड़ा कदम प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन का लोकार्पण, 24.13 करोड़ की लागत से स्टेशन बना विश्वस्तरीय