अनिवार्य प्रश्न। संवाद। नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पूर्वाेत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल के 660 किलोमीटर रूट पर अनुमानित ₹295 करोड़ की लागत से कवच संस्करण 4.0 लगाने को मंजूरी दी है। यह कार्य “भारतीय रेलवे के शेष खंडों पर लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) के संचार बैकबोन के साथ कवच की व्यवस्था” नामक व्यापक कार्य के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। कवच भारत में स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली है, जिसे ट्रेनों की आवाजाही की निरंतर निगरानी के माध्यम से सिग्नल पार करने के उल्लंघन की घटनाओं और ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए विकसित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर यह प्रणाली स्वचालित रूप से ब्रेक लगा देती है। यह ट्रेनों को अधिकतम अनुमेय गति पर सुरक्षित रूप से संचालित करने में सक्षम बनाती है, परिचालन विश्वसनीयता में सुधार करती है और घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी सुरक्षित रेल संचालन में सहायता करती है। स्वीकृत कार्य में पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के शेष खंड शामिल हैं। कवच संस्करण 4.0 की व्यवस्था से चिन्हित रेल खंडों पर सुरक्षा संबंधी बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत होगा। Post navigation उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट पीडीडीयू नगर में कल आयोजित होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’