अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। जीवनदीप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष यह खास आयोजन खेलेगा भारत, जीतेगा भारत की विशेष थीम पर आधारित रहा, जिसने युवाओं में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रांगण खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब देश का हर युवा मैदान में उतरेगा और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगा, तभी भारत वैश्विक मंचों पर जीत का परचम लहराएगा। आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जीवनदीप समूह की वॉइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह एवं खेलकूद प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। Post navigation उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के साथ सुनी ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया