Launch of a new section at Suhana on Independence Day; a new and extensive range of women's apparel now available under one roof.Launch of a new section at Suhana on Independence Day; a new and extensive range of women's apparel now available under one roof.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर मंदिर रोड, ऑर्डरली बाज़ार स्थित सुहाना दृ ऑल अबाउट ए वुमन ने अपने नए सेक्शन की शुरुआत की। नए सेक्शन के साथ महिलाओं के लिए परिधानों और फैशन से जुड़े उत्पादों की विविधता को और बढ़ाया गया है।

नए सेक्शन में महिलाओं की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सूट, साड़ी, लहंगा, सूट मटेरियल, गाउन और नाइटवियर सहित विभिन्न श्रेणियों के परिधानों को शामिल किया गया है। सुहाना प्रबंधन के अनुसार, नए सेक्शन का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के साथ खरीदारी को सुविधाजनक और बेहतर अनुभव बनाना है।

सुहाना के संचालक ओम प्रकाश पोद्दार एवं गोविंद आहूजा ने कहा कि यह विस्तार उनके लिए केवल व्यावसायिक गतिविधि नहीं है, बल्कि ग्राहकों से वर्षों से मिले विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के ग्राहकों ने सुहाना के सफर में निरंतर अपना स्नेह और विश्वास बनाए रखा है, जिसे वे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

उन्होंने कहा कि सुहाना का प्रयास आगे भी महिलाओं की पसंद, बदलते फैशन और जरूरतों के अनुरूप नए विकल्प उपलब्ध कराने का रहेगा। नए सेक्शन के शुभारंभ पर उन्होंने ग्राहकों, शुभचिंतकों और ऑर्डरली बाज़ार के व्यापारिक समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group