अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत वाराणसी द्वारा नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज आयुक्त सभागार, वाराणसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन समारोह एवं उद्बोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित युवाओं, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों को दिखाया एवं सुनाया गया। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवाओं की सहभागिता से ष्विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया तथा देशभर के युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत के समर्थन में राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद के युवा स्वयंसेवकों, माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियानष् देश में युवाओं के नेतृत्व में संचालित होने वाले सबसे बड़े जनभागीदारी अभियानों में से एक है। इस अभियान में देशभर के 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, उनके प्रतिनिधियों,माय भारत स्वयंसेवकों, स्वयंसेवकों, युवा मंडलों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों उद्योग संगठनों के युवा प्रकोष्ठों सहित विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिसका उद्देश्य नशा मुक्त भारत का निर्माण तथा विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करना है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में माय भारत द्वारा संचालित यह राष्ट्रव्यापी अभियान आगामी 100 सप्ताह तक जनभागीदारी आधारित गतिविधियों के माध्यम से निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह खेल प्रतियोगिताएँ, जनजागरूकता रैलियाँ, पदयात्राएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्यान एवं योग सत्र, परिचर्चाएँ, नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएँ तथा स्वयंसेवकों द्वारा समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशे के विरुद्ध जनआंदोलन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर देशभर के 25,000 से अधिक स्थानों को एक साथ जोड़ते हुए एक करोड़ से अधिक युवाओं ने एक साथ नशामुक्ति की शपथ लेकर नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अंत में माय भारत वाराणसी ने जनपद के सभी युवाओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाएँ तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे नशा मुक्त युवा विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प बन सके। Post navigation विश्व सनातन सेना के पदाधिकारीयो ने एक अज्ञात शव का किया अंतिम संस्कार लोकतंत्र की चेतना को मिली नई उड़ान, ‘विमर्श 4.0’ में दिखा तर्क और विचारों का नया वितान