Office bearers of the Vishwa Sanatan Sena performed the last rites of an unidentified body.Office bearers of the Vishwa Sanatan Sena performed the last rites of an unidentified body.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

रायबरेली। रायबरेली गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में बरामद एक अज्ञात शव की सूचना मिलते ही विश्व सनातन सेना के पदाधिकारी तत्काल सक्रिय हो गए। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद संगठन ने मानवता का परिचय देते हुए इंदिरा नगर स्थित शहीद चौक शमशान घाट पर अज्ञात शव का पूरे सम्मान एवं विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। विश्व सनातन सेना द्वारा बताया गया कि संगठन अब तक अनेक अज्ञात एवं असहाय मृतकों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर चुका है और आगे भी यह मानव सेवा का अभियान निरंतर जारी रहेगा। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक मृतक को सम्मानजनक विदाई देना है, चाहे उसकी पहचान हो या न हो। इस मानवीय कार्य में सदर विधायक आदित्य सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। संगठन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अंतिम संस्कार कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व सनातन सेना के प्रदेश प्रभारी संजयानन्द महाराज ने किया। इस अवसर पर संगठन के विधिक सलाहकार रमेश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश शिल्पकार, सागर, श्याम लाल यादव, डॉ. राम प्रकाश, गुड्डू सोनी, रोहित सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मानवता की सेवा के इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group