अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। बड़ागांव, वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय बौलिया, बड़ागांव के प्रांगण में अमर शहीद रामधारी यादव की स्मृति में ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबूराम यादव, लेखपाल के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अमर शहीद रामधारी यादव की स्मृति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान नन्हें सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, अनिल कुमार यादव सहित आदर्श ग्राम सभा बौलिया के अनेक सम्मानित नागरिक, स्नेहीजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजक राकेश पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्नेहीजनों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए उनका साधुवाद किया। Post navigation काशी में तीन किमी लंबी कतार संतान प्राप्ति की कामना के साथ लोलार्क कुंज में भक्तों ने लगाई डुबकी