अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। 60 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, आईसीएआई वाराणसी ने आयोजित की निबंध प्रतियोगिता वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च-2026 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को आईसीएआई भवन, प्लॉट संख्या-2बी, प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर स्थित शाखा परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने ज्ञान और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए इरशाद अहमद एवं सीए शान अनवर शामिल रहे। प्रतियोगिता में मुस्कान यादव ने प्रथम, उज्जवल सिंह ने द्वितीय तथा ज्योति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को आईसीएआई वाराणसी शाखा की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी ने किया, जबकि अंत में शाखा सचिव सीए रंजीत पांडेय ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। Post navigation विश्वकर्मा जयंती पर ‘एक पेड़ शहीद के नाम’ अभियान का शुभारंभ, अमर शहीद रामधारी यादव की स्मृति में हुआ वृक्षारोपण प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले को संबोधित किया, 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए