Major DRI crackdown across the country: 27 kg of smuggled gold seized, 12 smugglers arrested.Major DRI crackdown across the country: 27 kg of smuggled gold seized, 12 smugglers arrested.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। संगठित सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (क्त्प्) ने देश भर में एक बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारियों के आधार पर चलाए गए इन अभियानों में क्त्प् ने 27 किलोग्राम से अधिक विदेशी मूल का तस्करी का सोना जब्त किया है और 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सोने को छिपाने के बेहद परिष्कृत और अनोखे तरीकों का खुलासा हुआ है, जिसमें विमान के शौचालयों की छतों, वाहनों की विशेष गुहाओं, बर्तनों और यहां तक कि शरीर के भीतर छिपाकर तस्करी की जा रही थी।

तस्करी का एक बड़ा मामला मुंबई में सामने आया, जहां 23-24 जुलाई 2026 को अदीस अबाबा से आए तीन यात्रियों की गतिविधियों पर संदेह होने पर विमान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिछले शौचालय की छत के पैनल के अंदर से 12 किलोग्राम की 6 सोने की ईंटें बरामद हुईं। यात्रियों ने यह सोना हवाई अड्डे के कर्मचारियों की मदद से बाद में बाहर निकालने की योजना बनाई थी। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा, 23 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश में ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को रोककर उसके पास से 5 किलोग्राम वजन की 42 सोने की ईंटें जब्त की गईं। महिला ने स्वीकार किया कि यह सोना बांग्लादेश के रास्ते भारत में लाया गया था। इसी तरह, 19-20 जुलाई को कोलकाता रेलवे स्टेशन पर म्यांमार के रास्ते लाए गए 4.6 किलोग्राम सोने को विशेष बर्तनों में छिपाकर ले जाते समय एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई हवाई अड्डे पर 22-23 जुलाई को चलाए गए एक अन्य अभियान में हवाई जहाज के सफाई कर्मचारियों और तस्करों के बीच की मिलीभगत का भंडाफोड़ हुआ। यहां विमान के शौचालय में मोम के रूप में छिपाकर रखी गई 3.7 किलोग्राम सोने की धूल बरामद की गई, जिसे सफाई कर्मचारी बाहर निकालने वाले थे। इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सप्ताह के दौरान चलाए गए अन्य अभियानों में, कोचीन हवाई अड्डे पर दुबई से आए यात्री के शरीर से और गुवाहाटी में एक कार की गुप्त गुहा से कुल मिलाकर लगभग 2 किलोग्राम सोना जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। क्त्प् की इन सिलसिलेवार कार्रवाइयों ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोहों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group