Launch of ‘Bharat Taxi’ service in Jaipur: Taxi drivers to gain ownership and respect through the cooperative model.Launch of ‘Bharat Taxi’ service in Jaipur: Taxi drivers to gain ownership and respect through the cooperative model.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का भव्य शुभारंभ किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू हुई यह पहल परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आई है। यह सेवा न केवल राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि पर्यटन और मोबिलिटी (परिवहन) क्षेत्र को भी एक नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक और जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित सरकार व सहकारिता क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

‘भारत टैक्सी’ का यह मॉडल पारंपरिक निजी एग्रीगेटर सेवाओं से पूरी तरह अलग और अनोखा है। इसमें वाहन चालक महज एक सेवा प्रदाता न होकर सीधे तौर पर संस्था का सदस्य, शेयरधारक और सह-स्वामी बनता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह मॉडल आम नागरिक को केवल रोजगार नहीं, बल्कि स्वामित्व, सम्मान और संस्था के लाभ में सीधी हिस्सेदारी देता है। सारथियों (चालकों) को उनके काम का पूरा प्रतिफल मिले, इसके लिए प्रत्येक यात्रा की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर होती है। इसके अलावा, सारथियों के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जा रहा है। जयपुर में ही अब तक इस सेवा से 30,000 से अधिक सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सहकारिता के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देशभर में अब तक करीब 8 लाख पंजीकृत सारथी और 41 लाख ग्राहक ‘भारत टैक्सी’ से जुड़ चुके हैं, जिसके माध्यम से सारथियों के खातों में लगभग 77 करोड़ रुपये सीधे जमा कराए जा चुके हैं। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में इसकी शुरुआत एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और आने वाले समय में इसे देश के 500 शहरों तक विस्तार देने की योजना है। उन्होंने अनाज भंडारण, ई-पैक्स और राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं से जुड़ाव के मामले में राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में से एक बताया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, श्भारत टैक्सीश् के सुगम संचालन और सेवाओं के बेहतर समन्वय के लिए राजस्थान पुलिस, सरस, जयपुर नगर निगम और जयपुर मेट्रो के साथ एमओयू (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 60 कैब, 20 बाइक और 20 ऑटो वाले भारत टैक्सी के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के पर्यटन स्थलों, मेट्रो स्टेशनों और अंतिम मील तक (लास्ट-माइल बवददमबजपअपजल) सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन व्यवस्था स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group