Pallavi Patel called Dharmendra Pradhan's resignation a victory for the youth of the country.Pallavi Patel called Dharmendra Pradhan's resignation a victory for the youth of the country.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा । वाराणसी जिले के पिंडरा विधान सभा क्षेत्र पिंडरा स्थित एक लॉन में शनिवार को पिंडरा विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पलवी पटेल अपने जोशीले भाषण से कार्यकर्ताओं में भरा जोश। कार्यक्रम का शुभारंभ अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पलवी पटेल ने गौतम बुद्ध, क्षत्रपति साहू जी महाराज, ज्योतिराव फूले, भीम राव आंबेडकर,डाक्टर सोनेलाल पटेल, आदि महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में दौरान अपना दल एस पार्टी के कई कार्यकर्ता अपना दल कमेरावादी पार्टी का दामन थामा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपना दल कमेरावादी पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर गांव तक नेता और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पलवी पटेल ने संगठन पर जोर देते हुए कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर से लेकर जिले तक संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव हम लोग 2022 से कार्य कर रहे है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को देश के युवाओं की जीत बताई है. उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के मांग के कारण सरकार को छुकने को मजबूर होना पड़ा. वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सुरेश टाइगर, राधेश्याम पटेल ,पंकज सेठ, , बलराम यादव, उमेश मौर्या, रामजीत पाल, गगन यादव, संजय पाल, श्री प्रकाश पटेल, श्यामजी यादव, और वाराणसी के जिलाध्यक्ष संजय पटेल देवराज पटेल सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group