अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी पिंडरा । वाराणसी के फूलपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तीन शिकायतें पुलिस विभाग तथा दो शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने सभी मामलों का क्रमवार संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी दौरान फूलपुर थाना क्षेत्र के बैरामपुर गांव निवासी मीरा देवी ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने के मामले में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया प्रशासन का कहना है कि थाना दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है,ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना दिवस के दौरान थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, एसाई प्रदीप कुमार राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी व महिला पुलिस आरती भी मौजूद रहे। Post navigation धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को पल्लवी पटेल ने देश के युवाओं की बताई जीत, पिंडरा में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया फूलन देवी का परिनिर्वाण दिवस