अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘वडनगर-काशी मोटरसाइकिल यात्रा’ के सफल एवं सकुशल समापन पर सभी प्रतिभागी कार्यकर्ताओं का भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से उनकी कर्मभूमि काशी (वाराणसी) तक आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा के पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। काशी आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा में शामिल युवाओं व कार्यकर्ताओं के साहस और निष्ठा की जमकर सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वडनगर से काशी तक का यह मार्ग चुनौतीपूर्ण था और सुरक्षा को लेकर प्रारंभिक चिंताएं थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं के अटूट संकल्प और उत्साह के सामने हर बाधा आसान हो गई। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से हर कार्यकर्ता को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जिस प्रकार गुजरात के तस्वीर को एक नया स्वरूप प्रदान किया, ठीक उसी प्रकार बीते 12 वर्षों में अपने विजन और दूरदर्शिता से पूरे देश की तस्वीर बदल कर रख दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि आज भारत दुनिया भर में आकर्षण और निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। विश्व समुदाय न केवल भारत के आर्थिक विकास को सराह रहा है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और जीवन मूल्यों से भी प्रेरणा ले रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश की साख मजबूत करने के साथ-साथ गरीबों के उत्थान, महापुरुषों के गौरव की पुनर्स्थापना और सीमा पर तैनात सेना के जवानों का मान-सम्मान बढ़ाने का ऐतिहासिक काम हुआ है। समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधारे सभी यात्रियों का गर्मजोशी से पुनः स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे उत्तर प्रदेश की सीमा में यात्रा के दौरान यदि कार्यकर्ताओं को कोई भी छोटी-मोटी असुविधा हुई हो, तो उसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं। समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने यात्रा का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले 10 प्रमुख रूट इंचार्जों को मंच पर आमंत्रित कर फटका (अंगवस्त्रम) और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जिनमें प्रमुख रूप से ध्रुविन भाई पटेल , नितिन सिंह बर्ड , श्रेयष भाई पटेल , कुलदीप बारोट ,केतु पटेल , जयदेव सिंह सोलंकी , हर्पाल सिंह सिसौदिया , प्रतापभाल पिंडारिया , हिमांशु गोरानिया ,कल्पेश अहीर रहे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथियों, यात्रा में आए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का सभागार पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारों से गुंजायमान रहा। प्रधानमंत्री का लाइव टेलीकास्ट सभी लोगों ने ध्यान से सुना और बीच-बीच में जयकारा लगता रहा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल,प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया,स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल , हंसराज विश्वकर्मा, दयाशंकर मिश्र दयालू,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, विधायक नीलकंठ तिवारी ,सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, अनिल श्रीवास्तव महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सह संयोजक विकास बागी,पूजा दीक्षित,अजय गुप्ता,अमित खरे,अशोक जाटव,अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, पंकज चतुर्वेदी, रजत जायसवाल,सुमित मिश्रा, सुनील यादव, सत्येंद्र सिंह,जगन्नाथ ओझा के साथ रहे। भारत माता के जयकारों और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारों के साथ हुआ। Post navigation बीएचयू में हुआ सफल रक्तदान शिविर का आयोजनअनिवार्य प्रश्न। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी कॉलेज में ‘सेवा ही संस्कृति’ कार्यक्रम का आयोजन