Shivpal Yadav was welcomed with flower garlands in Bhadohi.Shivpal Yadav was welcomed with flower garlands in Bhadohi.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को वाराणसी मार्ग से विंध्याचल धाम जाते समय जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं समर्थक पहले से ही महाराजगंज व औराई चौराहे पर डटे रहे। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाती रही है। सपा का पीडीए अभियान आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच रहने व समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि भदोही में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। मौके पर ह्रदयनारायण प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, विकास यादव, अंजनी सरोज, अंजनी सरोज, धर्मेन्द्र मिश्रा, लालचंद बिंद, जईम बेग, सलाउद्दीन अंसारी, रोहित दुबे समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group