Taking a dig at the BJP, Akhilesh Yadav remarked that there are some people who simply do not like good things.Taking a dig at the BJP, Akhilesh Yadav remarked that there are some people who simply do not like good things.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अच्छी चीजें पसंद ही नहीं आतीं। इन लोगों ने प्रदेश की पढ़ाई व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और पूरे प्रदेश के अच्छे स्कूल बंद कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने स्कूल बंद किए जाने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें भावुकता से याद किया। उन्होंने नेताजी के समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। अखिलेश यादव ने कहा कि मदद की उम्मीद लेकर आए किसी भी व्यक्ति की यथासंभव सहायता करनी चाहिए, यही सच्ची मानवीय संवेदना है। को नमन करते हुए उनके विचारों, सिद्धांतों और जीवन से मिली सीख को याद किया। उन्होंने उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय एवं व्यावहारिक मूल्यों को और अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात करने तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प दोहराया।

नेताजी के व्यक्तित्व से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सीख साझा करते हुए उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ष्किसी व्यक्ति के बुरे वक्त में उसके साथ खड़े रहना और मदद की उम्मीद लेकर आए हर व्यक्ति की यथासंभव सहायता करना ही सच्ची मानवीय संवेदना है। यह ऐसा सबक है, जिसे जीवन में हमेशा अपनाने की जरूरत है। नेताजी से मिली एक अन्य महत्वपूर्ण सीख का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि कई बार परिस्थितियों, गलतफहमियों या किसी दबाव के चलते कोई व्यक्ति आपके खिलाफ हो सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह हमेशा बुरा या गलत ही रहेगा।

यदि कभी कोई व्यक्ति सच्चे मन और निस्वार्थ भाव से रिश्तों को सुधारने की पहल करता है, तो उसके बढ़े हुए हाथ को थामने में पीछे नहीं हटना चाहिए। रिश्तों में संवाद, उदारता और आपसी समझ के लिए हमेशा जगह बनाए रखनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने दोहराया कि नेताजी की विचारधारा केवल सिद्धांतों तक सीमित न रहे, बल्कि उनके मानवीय मूल्यों को व्यवहार में उतारा जाए। जरूरतमंद की मदद करना, मुश्किल समय में किसी का साथ देना और टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group