The Divisional Commissioner visited Kashi Vishwanath Dham and showered flowers on devotees on the first Monday of the month of Sawan; this floral shower sparked special enthusiasm among the pilgrims and created an atmosphere filled with devotion.The Divisional Commissioner visited Kashi Vishwanath Dham and showered flowers on devotees on the first Monday of the month of Sawan; this floral shower sparked special enthusiasm among the pilgrims and created an atmosphere filled with devotion.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

मंडलायुक्त ने सुरक्षा समेत भक्तों के सेवार्थ सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया

वाराणसी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। मंडलायुक्त ने समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को सावन माह के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन हेतु आने वाले सभी भक्तों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, एसडीएम शंभू कुमार समेत मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group