The Monsoon Session is an opportunity to advance issues of public interest and the resolve for development and good governance... Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya.The Monsoon Session is an opportunity to advance issues of public interest and the resolve for development and good governance... Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्रदृ2026 की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व आयोजित भाजपा एवं सहयोगी दलों की विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुए तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधानमंडल जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सर्वाेच्च मंच है और मानसून सत्र प्रदेश के विकास, जनकल्याण तथा सुशासन से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर है।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ष्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासष् के मंत्र के अनुरूप कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विकास, कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को सदन में तथ्यों एवं प्रमाणों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने सभी विधायकों से आह्वान किया कि वे सदन में अनुशासन, गरिमा एवं सकारात्मक संवाद की परंपरा को सुदृढ़ करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रत्येक विषय का सरकार पूरी गंभीरता, तथ्यपरकता और पारदर्शिता के साथ उत्तर देने के लिए पूर्णतः तैयार है। सरकार जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा का स्वागत करती है तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, ग्रामीण सड़कें, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, औद्योगिक विकास, महिला स्वावलंबन और किसानों के कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को निरंतर मिल रहा है।

बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े विषयों, सरकार की प्राथमिकताओं तथा सदन की कार्यवाही को प्रभावी एवं सार्थक बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं जनता की आकांक्षाओं को सकारात्मक ढंग से सदन में प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. संजय निषाद,ओम प्रकाश राजभर, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक राम नरेश अग्निहोत्री, विधायक राजपाल सिंह बालियान, डॉ. आर. के. पटेल सहित भाजपा एवं सहयोगी दलों के अनेक विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group