"Under the 'A Tree in Mother's Name' initiative in Gram Sabha Nevada Mangari, trees should be protected just like one's own children" – BJP leader Ravi Shankar Singh."Under the 'A Tree in Mother's Name' initiative in Gram Sabha Nevada Mangari, trees should be protected just like one's own children" – BJP leader Ravi Shankar Singh.

अनिवार्य प्रश्न।ब्यूरो संवाद।

वाराणसी पिंडरा । पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महा वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत ग्राम सभा नेवादा मंगारी पावर के पास ब्लॉक प्रमुख संरक्षक भाजपा नेता रविशंकर सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें मौक फलदार एवं अन्य पौधे लगाये गये। इस अभियान में ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह,ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, विडियो देवेन्द्र सिंह एसडीओ प्रशांत शुक्ला ग्राम प्रधान नेवादा सुनील सिंह ग्राम सभा गजेंद्र रामनगर विनोद पांडेय जेई राजकुमार कैलाश यादव लालबहादुर पटेल सुधीर सिंह धर्मेंद्र सिंह देवचंदन सिंह विकास सिंह इंद्रेश पाठक क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संरक्षक (भाजपा नेता) रविशंकर सिंह खण्ड ने कहा कि वृक्षों की रक्षा अपने संतान की तरह करना चाहिये। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगानी चाहिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हम इन पौधों को वृक्ष बनते देखेंगे। रविशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने के साथ साथ पौधों के रक्षा के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद रविशंकर सिंह ने लोगों को पौधे वितरित किये गये।
विडियो पिंडरा देवेंद्रसिंह ग्राम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर वृक्ष लगाने का जो लक्ष्य शासन से मिला है। उसके तहत ब्लॉक मे वृक्ष लगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता रविशंकर विडियो देवेन्द्र सिंह धर्मेंद्र विश्वकर्मा एसडीओ प्रशांत शुक्ला ग्राम प्रधान नेवादा सुनील सिंह ग्राम सभा गजेंद्र रामनगर विनोद पांडेय जेई राजकुमार कैलाश यादव लालबहादुर पटेल सुधीर सिंह धर्मेंद्र सिंह देवचंदन सिंह विकास सिंह इंद्रेश पाठक सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में पौधारोपण कार्य किया गया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group