Impact of India-Oman CEPA First consignment of 40 metric tonnes of biscuits exported from Varanasi to Oman.Impact of India-Oman CEPA First consignment of 40 metric tonnes of biscuits exported from Varanasi to Oman.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के व्यापार को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देते हुए, वाराणसी से ओमान को 40 मीट्रिक टन बिस्कुट की पहली खेप सफलतापूर्वक रवाना की है। भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लागू होने के बाद यह इस क्षेत्र से प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का पहला बड़ा निर्यात है।

यह महत्वपूर्ण खेप वाराणसी के निर्माता-निर्यातक ‘श्री तिरुपति बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा भेजी गई है। यह यात्रा वाराणसी से शुरू होकर सीमा शुल्क निकासी के लिए कानपुर स्थित अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) जाएगी और वहां से जेएनपीटी बंदरगाह (JNPT) होते हुए ओमान पहुंचेगी।

एपीडा की इस पहल से न केवल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उत्तर प्रदेश के मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों की पहुँच बढ़ेगी, बल्कि इससे स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र और भारतीय निर्यातकों के लिए नए व्यावसायिक अवसर भी उत्पन्न होंगे। विदेशी बाजारों तक पहुँच को सरल बनाने के लिए एपीडा लगातार ‘आहार’ और ‘गल्फूड’ जैसे व्यापार मेलों के जरिए निर्यातकों की मदद कर रहा है। ओमान के बाजार में प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए, एपीडा ने आने वाले महीनों में ऐसी अतिरिक्त खेपें निर्यात करने की योजना भी बनाई है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group