107 complaints were received at the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), and 9 were resolved on the spot.107 complaints were received at the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), and 9 were resolved on the spot.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा/वाराणसी। पिंडरा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर द्वारा हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार नेहा राजवंशी, नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ,पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह, सहित आदि अधिकारी जनता के फरियाद सुने। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 107 शिकायती प्राप्त हुई जिसमें 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर भूमि विवाद, रास्ते के मुद्दे, सरकारी अभिलेखों से संबंधित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आई। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में पहुंचे थे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group