A blood donation camp was organized at Varsha Netralaya.A blood donation camp was organized at Varsha Netralaya.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा। वाराणसी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के फूलपुर बाजार में शनिवार को लोक जन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा के 46वें जन्मदिन के अवसर पर फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में वर्षा नेत्रालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 46 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके बाद डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

शिविर में व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने का माध्यम है। जन्मदिन जैसे अवसर को समाजसेवा से जोड़ना लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने की सराहनीय पहल है।कार्यक्रम में डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, जेपी पटेल, रामधनी यादव, राजेश विश्वकर्मा,विक्की गोंड, जनार्दन चौरसिया, रमेश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल राजकुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र जायसवाल, समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए शिविर के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group