3-year-old innocent child run over by a negligent auto-rickshaw driver; dies.3-year-old innocent child run over by a negligent auto-rickshaw driver; dies.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के बलुआ गांव में दोपहर में घर के दरवाजे के सामने खड़ंजे पर खेल रहे एक 3 वर्षीय मासूम को लापरवाह आटो चालक उसे कुचलते हुए भाग निकला परिजन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां की पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता का पुत्र अयांश उर्फ अजय 3 वर्ष घर के बाहर बने खड़ंजे पर खेल रहा था तभी हरेहूं की तरफ से तेज गति से आ रहा अज्ञात आटो और चालक बालक को कुचलते हुए भाग निकला। मृतक के पिता ने शुक्रवार को वाहन और चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस चालक और आटो की तलाश कर रही है। मृतक दो भाईयों में छोटा था इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group