अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया सख्त निर्देश, सैकड़ों लोगों के पेंशन, आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं के भरवाए गए ऑनलाइन आवेदन वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर उत्तरी के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के तरना वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनचौपाल में जलकल, जल निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), गेल, नगर निगम, आलोक विभाग, डूडा एवं समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने लोगों द्वारा सड़क, पेयजल, सीवर, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित उठाई गई समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। जनचौपाल के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल भी की गई। मौके पर ही सैकड़ों लोगों के वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विवाह अनुदान तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। इससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान कराया जाए। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।जनचौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और अपनी समस्याओं एवं जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। Post navigation भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, वाराणसी महानगर में गुनगीत सिंह बग्गा और जिला में यूसुफ हाशमी