Meeting of the Divisional Vegetable, Fruit, and Flower Exhibition Committee held under the chairmanship of the Divisional CommissionerMeeting of the Divisional Vegetable, Fruit, and Flower Exhibition Committee held under the chairmanship of the Divisional Commissioner

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

छह दिनों के आयोजन में लगभग 07 लाख फूलों और करीब 30 विभिन्न प्रजातियों के फूलों का उपयोग किया जाएगा

वाराणसी। मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पुष्प प्रदर्शनी – 2027 को वृहद स्तर पर आयोजित करने, आकर्षक एवं भव्य बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों व रणनीति के दृष्टिगत प्रदर्शनी की तिथि पर चर्चा की गई।

इस वर्ष की पुष्प प्रदर्शनी – 2027 सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, चौकाघाट, वाराणसी में वृहद स्तर पर आयोजित की जायेगी। अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रदर्शनी की रूपरेखा, स्थल ले-आउट, थीम आधारित जोन, फूलों की व्यवस्था, स्थानीय कला एवं उत्पादों के प्रदर्शन, जनभागीदारी तथा प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) से जुड़े प्रमुख निर्णयों और सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदर्शनी स्थल को प्रमुख जोनों में बांटा जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की सुगम आवाजाही के लिए प्रवेश (एंट्री) और निकास (एग्जिट) दोनों तरफ से रखने की योजना है।

पूरे परिसर को अलग-अलग थीम और रंगों के आधार पर विभाजित किये जाने की योजना है, जैसे-दिव्य काशी केन्द्रीय भाग (सेन्टर में) के रूप में रहेगा जो प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहेगा। यहाँ पर मंदिर की भव्य प्रतिकृति स्थापित की जायेगी। नव्य काशीः हरे रंग में होगा, जिसमें आधुनिक विकास और काशी के नए स्वरूप जैसे नमो घाट को दर्शाया जायेगा। गंगा उत्सवः बैंगनी ( पर्पल) रंग में होगा जिसमें गंगा आरती, नाव तथा घाटों की संस्कृति पर आधारित प्रदर्शन होगा। रंगीली बनारसः पार्श्वभाग में स्थापित किया जायेगा जिसमें बनारसी पान बनारसी साड़ी, बनारसी घराना, कला और सांस्कृतिकविरासत की झलक प्रदर्शित होगी। बैंक साइड हॉलः इसमें नर्सरी, फूडकोर्ट तथा बुक फेस्टिवल की व्यवस्था की जायेगी। मुख्य आकर्षण के रूप में मंदिर की प्रतिकृति को लगभग तीन गुना बड़े पैमाने पर तैयार करने का प्रस्ताव है।

प्रदर्शनी की तिथि दिनांक 09.01.2027 से 14.01.2027 तक (कुल छः दिन ) निर्धारित की गयी है। पूरे 6 दिनों के आयोजन में लगभग 07 लाख फूलों और करीब 30 विभिन्न प्रजातियों के फूलों का उपयोग किया जाएगा। ताजगी बनाये रखने के लिए हर तीसरे दिन रात्रि के समय (प्रदर्शनी बंद होने के पश्चात ) फूलों को बदला जाएगा। आयोजन के बाद संरचना को स्क्रैप करने के बजाय शहर के किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने या पुनर्चक्रण ( रीसायकल) करने के विकल्प पर विचार किया गया। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 25000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आयोजित यह प्रदर्शनी प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन होगा।

फूलों की काशी की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में काशी की महत्ता को फूलों, फल, शाक-भाजी के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। बैठक में उप निदेशक उद्यान, वाराणसी ने बताया कि वर्ष 20211 से प्रत्येक वर्ष पुष्प प्रदर्शनी राजकीय अलंकृत उद्यान, कम्पनीबाग परिसर में आयोजित की जाती रही है। प्रदर्शनी मुख्यतः दो भागों, 18 वर्गों तथा 154 श्रेणियों में विभक्त है। गत वर्ष की प्रदर्शनी में कुल 243 प्रतियोगियों द्वारा 3527 प्रविष्टियाँ लगायी गयी थी।

बैठक में अधिक से अधिक स्थानीय कृषकों, नर्सरी संचालकों एवं पुष्ट उत्पादकों की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने, नवीन प्रजातियों, तथा उत्कृष्ट उत्पादों, फल, शाकभाजी के प्रदर्श लगाये जाने तथा वैज्ञानिकों के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकी से संबंधित जानकारी कृषकों, बागवानों एवं आम सामान्य को उपलब्ध कराया जायेगा। बैठक में सचिव पुष्प दर्शनी समिति, ममुख्य विकास अधिकारी वाराणसी प्रखर कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, वाराणसी तथा पुष्प प्रदर्शनी के क्षेत्र में कार्य कर चुकी अनुभवी फर्मों के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group