BJP Minority Morcha district presidents announced: Gungit Singh Bagga for Varanasi city (mahanagar) and Yusuf Hashmi for the district.BJP Minority Morcha district presidents announced: Gungit Singh Bagga for Varanasi city (mahanagar) and Yusuf Hashmi for the district.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से काशी क्षेत्र के 16 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची 25 नवंबर को जारी की गई। सूची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी की ओर से जारी की गई है। वाराणसी महानगर का जिलाध्यक्ष गुनगीत सिंह बग्गा को बनाया गया है, जबकि वाराणसी जिला का जिलाध्यक्ष यूसुफ हाशमी को बनाया गया है। काशी क्षेत्र के अन्य जिलों में चंदौली में उरूज हैदर, गाजीपुर में सनेह उल्लाह (सन्ने), मिर्जापुर में फैजान खान, भदोही में मोहम्मद याकूब, सोनभद्र में कमलेश खाम्बे, जौनपुर में अपसर अली और मछलीशहर में अनीस रहमानी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सुल्तानपुर में डाबर खाँ, अमेठी में अब्दुल गनी, प्रयागराज महानगर में मोहम्मद शरीफ, यमुनापार में कुशल जैन, गंगापार में फुजैल अहमद (सचिन), प्रतापगढ़ में जगमीत सिंह सलूजा और कौशाम्बी में डॉ. आवेश अहमद को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group