Plane crash kills 18 in Nepal

नेपाल में विमान हादसा, 18 लोगों की मौत


अनिवार्य प्रश्न। संवाद।


काठमांडू। आज 24 जुलाई, 2024, सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान, सौर्य एयरलाइन्स का 19 सीटों वाला बॉम्बार्डियर ब्त्श्र-200 था। यह विमान त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7ः15 बजे उड़ान भरा था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद, विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के सदस्य भी शामिल थे। नेपाल की सेना और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय धुंध और कम दृश्यता थी। धटना पर कई अधिकारियों की प्रतिक्रिया आई है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सौर्य एयरलाइन्स नेपाल की एक निजी एयरलाइन है। इसकी स्थापना 2016 में हुई थी। यह एयरलाइन घरेलू उड़ानों का संचालन करती है। हालांकि नेपाल में विमान हादसे कोई नई बात नहीं हैं। पहाड़ी इलाकों और खराब मौसम के कारण यहां अक्सर विमान हादसे होते रहते हैं। गत वर्ष 2023 में नेपाल में दो विमान हादसे हुए थे, जिनमें 75 लोगों की मौत हो गई थी।