भारत में लगभग 26 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
अनिवार्य प्रश्न। संवाद।
खगड़िया: केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते लगभग 26 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा में साइलो गोदाम के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में नीतियों और कार्यक्रमों का सही अनुपालन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते में 3 लाख 80 हजार करोड़ रुपए सीधे भेजे गए हैं।
इससे पहले उन्होंने खगड़िया जिले के पसरहा में नवनिर्मित 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर 150 करोड़ रुपए की लागत आयी है।