अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों में फतह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को महानगर कार्यालय गुलाबबाग में महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अति-महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में महानगर प्रभारी विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि चुनाव में रणनीति और बूथ प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है। इस बार हर एक पन्ना प्रमुख को सक्रिय कर मतदान केंद्रों पर पार्टी का परचम लहराना है। 14 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। वाराणसी में एक विशाल और भव्य जनसभा आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण सभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को जीत का सीधा मंत्र और मार्गदर्शन देंगे। अरुण पाठक ने बताया मतदाताओं को प्रत्याशी के नाम के आगे रोमन अंक 1 (खड़ी पाई) बनाकर अपना मत दर्ज करने की सरल विधि समझाई जाएगी। मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा कि वे मतदान कक्ष में पेन लेकर प्रवेश न करें, क्योंकि आयोग द्वारा वहीं पेन उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने पिछले चुनावों के अनुभवों का जिक्र करते हुए आत्ममंथन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछली बार अति आत्मविश्वास के कारण जो मामूली चूक हुई थी, उससे कड़ा सबक लिया गया है। इस बार ऐसी कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। रणनीति के तहत यह तय किया गया है कि कार्यकर्ता हर एक मतदाता के घर कम से कम तीन बार संपर्क करेंगे, उन्होंने कहा कि काशी की इस प्रतिष्ठित सीट पर इस बार कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ ऐतिहासिक विजय लिखेगा। बैठक में महानगर के 13 मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।बैठक को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु, पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले, पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव,नीलकंठ तिवारी ,पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि शिक्षकों और स्नातकों के मुद्दों को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ घर-घर संपर्क अभियान में जुट जाएं। कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर महानगर स्नातक एवं शिक्षक चुनाव संयोजक चंद्रशेखर उपाध्याय, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, विकास बागी, अशोक जाटव, मधुकर चित्रांश, अवधेश राय, अनुपम गुप्ता, विवेक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में मनाई गई अग्रसेन जयंती एवं निकली भव्य शोभायात्रा सोमवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन