Agrasen Jayanti Celebrated and Grand Procession Taken Out at Shri Agrasen Kanya PG CollegeAgrasen Jayanti Celebrated and Grand Procession Taken Out at Shri Agrasen Kanya PG College

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी में रविवार को महाराज श्री अग्रसेन की जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा निकली गई। परमानंदपुर परिसर में प्रातः 9.00 बजे तथा बुलानाला परिसर में 10ः30 बजे महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया। अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन परोपकार, सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। उनकी लोककल्याणकारी विचारधारा आज भी समाज को एकता, सहयोग और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।महाराज अग्रसेन को नमन करते हुए प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी सामाजिक एकता, समानता, सेवा और मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनका ‘एक ईंट, एक रुपया’ का सिद्धांत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनाने तथा परस्पर सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।सहायक मंत्री डॉ. रूबी शाह ने कहा कि महाराज श्री अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक समरस, सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इसी क्रम में अपराह्न 3ः00 बजे महाराज श्री अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा चौक स्थित शॉपूरी मॉल से निकाली गई। इस शोभायात्रा में कॉलेज के प्रबंध समिति के सभापति श्री संतोष अग्रवाल श्हरे कृष्णा ज्वेलर्सश्, अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, प्रधानमंत्री सुश्री रचना अग्रवाल, अर्थमंत्री श्री गौरव अग्रवाल, इत्यादि बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। शोभायात्रा में महाविद्यालय की क्रीडा, रेंजर्स तथा एन.सी.सी. की छात्राओं ने अपने महाविद्यालय के बैनर के साथ प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रो मृदुला व्यास ने महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।शोभायात्रा में मित्तल, गोयल, एरण, मधुकुल, गर्ग,नागल, बंसल, जिंदल इत्यादि 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप छोटे बच्चों की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group