A crucial meeting regarding the Legislative Council elections was held on Tuesday at the metropolitan office in Gulab Bagh; CM Yogi will address a conference of teachers and graduates.A crucial meeting regarding the Legislative Council elections was held on Tuesday at the metropolitan office in Gulab Bagh; CM Yogi will address a conference of teachers and graduates.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी । वाराणसी के प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कसी कमर प्रत्येक मतदाता से चार बार संपर्क करने और सरकार की उपलब्धियां गिनाने का बना प्रारूप स्नातक खंड और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच रहे हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में पूर्वांचल के आठ जिलों से 10 हजार से अधिक लोग शिरकत करेंगे ।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओजस्वी मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन काशी और पूर्वांचल के राजनीतिक पटल पर एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभा की भव्य तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, प्रबुद्ध वर्ग और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है। सभा स्थल पर 10 हजार से अधिक प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों और स्नातकों के बैठने की अत्यंत भव्य, अनुशासित और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को निर्विघ्न, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सुरक्षा एवं प्रबंधन की अहम जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जिन्हें वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।ष्काशी हमेशा से विचारों और नेतृत्व की धुरी रही है। पूर्वांचल के आठ जिलों से आने वाला यह प्रबुद्ध जनसैलाब इस बात का गवाह है कि शिक्षक और स्नातक वर्ग डबल इंजन सरकार की नीतियों और विकास यात्रा के साथ मजबूती से खड़ा है। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व और कुशल प्रबंधन में वाराणसी का यह महासम्मेलन चुनावी विजय का एक नया इतिहास लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि वाराणसी स्नातक खंड के अंतर्गत पूर्वांचल के कुल 08 जिले आते हैं। यह चुनाव आगामी राजनीतिक परिदृश्य का सेमीफाइनल है, और पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज करना है।आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को महानगर कार्यालय गुलाबबाग में वाराणसी के प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक ने शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की । बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि शिक्षक मतदाता का समर्थन प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। वाराणसी की तीन विधानसभाओं में हर शिक्षक ,स्नातक मतदाता से मिलना है । यह तय किया गया कि मतदान से पूर्व जिले के सभी मंत्री, विधायक और एमएलसी प्रतिदिन कम से कम 25 शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे। साथ ही, प्रत्येक मतदाता से चुनाव से पहले कम से कम चार बार मुलाकात करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से दी गई ऐतिहासिक सौगातों की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों की तीन दशकों से अधिक पुरानी कैशलेस चिकित्सा की मांग को पूरा किया है। इसके साथ ही वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय प्रदान करने की कार्ययोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। बैठक में द्वितीय वरीयता के मतों (प्रिफरेंसियल वोट) पर विशेष जोर देने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा शिक्षकों ने मतदान के दिन अवकाश घोषित कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री अशोक जाटव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूजा दीक्षित द्वारा किया गया। ैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल,चंद्रशेखर उपाध्याय,नवीन कपूर,महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय,सह संयोजक विकास बागी,मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर, नवरतन राठी, शैलेंद्र मिश्रा, सपना सिंह, संदीप रघुवंशी, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा,अवधेश राय,कमलेश झा,अनिल गुप्ता आदि रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group