To include the names of eligible voters left out in the electoral roll under Special Intensive Revision-2026,To include the names of eligible voters left out in the electoral roll under Special Intensive Revision-2026,

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए कॉलेजों में कैम्प लगाया जाएगा-सत्येंद्र कुमार

वाराणसी। निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवम प्रथम बार/युवा मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने, ए०एस०डी०(अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक) व एस०आई०आर के दौरान नोटिस जारी किए गए मतदाताओं आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फिर से इन छूटे मतदाताओं को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। एएसडी सूची का दुबारा सत्यापन कराया जाएगा।उन्होंने सभी सभी आठों ई०आर०ओ० को अपने सुपरवाइज़र के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए कॉलेजों में कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने जेंडर रेश्यो को 900 तक बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए अगले डेढ़ महीने तक सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएँगे।इसमें आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब जेंडर रेश्यो वाले बूथों विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा यह निर्देश दिये गये हैं कि दिनांक 18.10.2026 (रविवार) एवं 25.10.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस रहेगा। उक्त दिवस पर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची एवं पर्याप्त फार्मों (6, 7 एवं 8) सहित अपने निर्दिष्ट मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे। जिन भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है या विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6, नाम विलोपित कराने हेतु फार्म 7 तथा किसी प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थान परिवर्तन हेतु फार्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा है आप सभी लोग से अपेक्षा है कि आप अपने स्तर से बूथ लेवल एजेण्ट्स को भी उक्त विशेष अभियान दिवसों पर मतदाताओं के सहयोग हेतु अपने स्तर से सूचित करने का कष्ट करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करें तथा नाम सम्मिलित कराने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बैठक में एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार, सभी ई०आर०ओ० एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group