अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यशाला एवं कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 29 जुलाई 2026 ’, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर के रविदास मंदिरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान मनाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में गुरु रविदास मंदिर उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ प्रत्येक मंडल के स्थानीय प्रमुख मंदिरों में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प एवं विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों ,विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन’पुर की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलशों का पूजन किया जाएगा। ये पवित्र कलश उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सौंपे जाएँगे। राज्यों की राजधानियों से यह पावन मिट्टी जिलों, मंडलों, गाँवों और बस्तियों तक पहुँचेगी, जहाँ सामाजिक समरसता यात्राएँ, पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 गुरु रविदास जयंती तक 5 चरणों में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत तीर्थस्थलों का समग्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जूनागढ़ (गुजरात), सागर (मध्य प्रदेश), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एवं खुरालगढ़ साहिब (पंजाब) सहित गुरु रविदास जी से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों का जीर्णाेद्धार व कायाकल्प किया जाएगा। गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं तथा उनके सपनों के श्बेगमपुरा समतामूलक आदर्श समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। देशभर के छात्रावासों में श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र एवं प्रेरक संदेशों के साथ समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।संवाद कार्यक्रमों में श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, विचार एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन एवं संवाद आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर एवं विचार-विमर्श सत्र आयोजित कर उनके सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। देश भर से आगामी 27 व 28 जुलाई से वाराणसी आने वाले गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिनिधि मंडलों के ठहरने, उत्तम भोजन आदि व्यवस्था के लिए टोलीवार स्थानीय संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति तथा सुरक्षित आवागमन व समन्वय की जिम्मेदारी महानगर के जिन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है,उनमें प्रमुख रूप से आत्माविश्वेश्वर, अशोक पटेल, नवीन कपूर,चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, अशोक जाटव, मधुकर चित्रांश, अखिलेंद्र सिंह सनी,अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, अजय गुप्ता, अवधेश राय, कुशाग्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित रहे। Post navigation कॉकरोचों की जीत से सरकार की दुर्लभ हार तक, कैसे दुनिया में चर्चा में आया प्रधान का इस्तीफा जौहर विवि रामपुर में इकरा और आजम समर्थक भिड़े, गेस्ट हाउस में हंगामा, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत