अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। डाला छठ पर्व पर पंचक्रोशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव स्थल रामेश्वर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर शनिवार को गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारियों ने रामेश्वर मंदिर, वरुणा घाट,सड़क की साफ सफाई सहित अन्य जगहों का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग को एक दिन के अंदर रामेश्वर में व्यवस्था चाकचौबंद करने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने मंदिर परिसर से वरुणा घाट की तरफ फेंके जा रहे हैं कूड़ा को आर आर सी सेंटर में भेजवाने व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ ₹500 का जुर्माना करने सहित अनेक प्रकार की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया। डाला छठ पर्व पर रामेश्वर में नये व पुराने वरुणा के दोनों घाटों पर महिलाओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी जायजा लेते हुए व्यवस्था चाकचौबंद करने का निर्देश दिया। वरुणा नदी में जलकुंभी रुकने से व्याप्त गंदगी की सफाई का कड़ा निर्देश दिया गया। वहीं वरुणा नदी में रस्सा लगाने ,साफ-सफाई की ब्यवस्था पूर्ण करने का निर्देश दिया। मन्दिर के पुजारी अनूप तिवारी ने रामेश्वर महादेव मन्दिर के समीप वरुणा घाट पर आने-वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके बारे में अधिकारियों को बताया गया। एडीसीपी गोमती जोन ने रामेश्वर मन्दिर परिसर,वरुणा घाट सहित गर्भगृह में महिला व पुरुष कांस्टेबल की तैनाती होगी। Post navigation पिंडरा के साव के तालाब में सफाई शुरू, ग्रामीणों ने उठाए थे व्यवस्था पर सवाल