Three-day development exhibition begins at Shastri Ghat on the occasion of the Chhath festival; inaugurated by Minister Ravindra Jaiswal.Three-day development exhibition begins at Shastri Ghat on the occasion of the Chhath festival; inaugurated by Minister Ravindra Jaiswal.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

60 से अधिक डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित की गई योगी सरकार के 10 वर्षों की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाएं

वाराणसी। छठ महापर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी 10 वर्षों में विकास हुआ बेमिसाल का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। कचहरी स्थित वरुणा पुल के नीचे शास्त्री घाट पर आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की विगत 10 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में 60 से अधिक डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इन डिस्प्ले के माध्यम से आमजन को सरकार की उपलब्धियों, आधारभूत संरचना के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों से रूबरू कराया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यहां आने वाले लोग चित्रों, सूचनात्मक पैनलों और डिस्प्ले के माध्यम से प्रदेश में हुए विकास कार्यों को करीब से देख और समझ सकते हैं। छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी के जरिए पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न डिस्प्ले के माध्यम से प्रस्तुत विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को एक स्थान पर संकलित कर आमजन के सामने प्रस्तुत किया गया है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने छठ महापर्व की लोगों को हार्दिक शुभकामना देते हुए सभी के सुखद भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। डबल इंजन सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग सरकार की उपलब्धियों से परिचित हो सकें तथा आमजन को सरकारी योजनाओं के बाबत उपयुक्त जानकारी हो सके। उद्घाटन अवसर पर सहायक निदेशक सूचना सुरेन्द्र नाथ पाल, क्षेत्रीय पार्षद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group