अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। (पिंडरा)। वाराणसी पिंडरा ब्लॉक के अंतर्गत पिंडरा ग्राम सभा स्थित ऐतिहासिक श्साव के तालाबश् पर छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने शनिवार को तालाब परिसर में सफाई अभियान चलाया। क्या था ग्रामीणों का आरोप आसपास के कई इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष इस तालाब के घाट पर छठ पूजा मनाने आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल व्रतियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पहले सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई थी। तालाब के पानी में गंदगी और काई जमा होने के कारण व्रतियों को अर्घ्य देने में भारी परेशानी की आशंका थी। ग्रामीणों ने पर्व शुरू होने से पहले काई हटवाकर स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने की मांग की थी। प्रशासन का संज्ञान और सफाई अभियान मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों, वीडीओ और एडीओ पंचायत को दी गई। एडीओ पंचायत ने बताया कि तालाब की स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इसके बाद शनिवार को सफाई कर्मियों की टीम लगाकर तालाब की साफ-सफाई कराई गई। इस सफाई अभियान के दौरान सफाई कर्मचारी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। Post navigation जनगणना 2027: उत्तर प्रदेश में स्व-गणना 16 नवम्बर से प्रारम्भ डाला छठ पर्व को लेकर रामेश्वर में प्रशासन अलर्ट, एडीसीपी ने लिया तैयारियों का जायजा; घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश