अनिवार्य प्रश्न। संवाद। पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबर बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में डिप्टी स्पीकर के अलावा शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के ध्रुबा साहा ने हरा दिया था। बीरभूम पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। आशीष बनर्जी उस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे, जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आशीष बनर्जी अपने परिवार के साथ रामपुरहाट के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय के बाहर जुट गई। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच शोक और चर्चा का माहौल बन गया। आशीष बनर्जी ने ममता बनर्जी के पहली बार सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। आशीष बनर्जी ने दो जून को ज्डब् के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई थी। आशीष बनर्जी ने कहा था कि अब वे पार्टी के सिर्फ सामान्य सदस्य रहेंगे। Post navigation अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुला समर एनुअल्स में अपराजिता, रुक्मिणी समेत कई खास आकर्षण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आजःपीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम पीएम मोदी