अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। पिंडरा/वाराणसी। पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सरौनापुर निवासी राजेश राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 जुलाई की रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते भरत राजभर, राजिंद्र राजभर, बिलाल राजभर और रवि राजभर ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी आशा देवी के बाल पकड़कर खींचे और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उनकी पत्नी के सिर, हाथ, पेट और कमर में चोटें आईं, जबकि उन्हें भी मारपीट कर घायल किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राजेश राजभर ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फुलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Post navigation चंद्रमा सिंह की 93वीं जयंती पर साहित्यिक संगम, रचनावली का होगा विमोचन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं