Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya—who views the ideals of the late Babu Ram Kunwar Singh Ji as a source of inspiration for society—unveiled the book *Gauravshali Purvanchal*, published by the Bhojpuri Academy.Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya—who views the ideals of the late Babu Ram Kunwar Singh Ji as a source of inspiration for society—unveiled the book *Gauravshali Purvanchal*, published by the Bhojpuri Academy.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

आजमगढ़/लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा आज आजमगढ़ में स्वर्गीय बाबू राम कुंवर सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया, बाबू राम कुंवर सिंह जी ने अपने जीवन में समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं जनकल्याण के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने भोजपुरी अकादमी द्वारा प्रकाशित ष्गौरवशाली पूर्वांचलष् पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवपूर्ण इतिहास, साहित्य, लोकजीवन एवं महान विभूतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अकादमी के प्रयासों की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि आजमगढ़ से मेरा विशेष आत्मीय संबंध रहा है पिछले कार्यकाल में आजमगढ़ का प्रभारी बनने का अवसर मिला था और तभी से इस क्षेत्र के लोगों का स्नेह एवं अपनापन उन्हें निरंतर मिलता रहा है, आजमगढ़ की जनता राजनीतिक रूप से अत्यंत जागरूक है और लोकतंत्र को मजबूत करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है। वर्ष 2014 में केंद्र में तथा 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद डबल इंजन सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है। आजमगढ़ और मऊ सहित पूरे पूर्वांचल में सड़क, पुल, एक्सप्रेस-वे, चिकित्सा, शिक्षा, सिंचाई, बिजली तथा आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं जो क्षेत्र कभी विकास की मुख्यधारा से पीछे माना जाता वे आज तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हैं।

उप मुख्यमंत्री ने आगामी 12 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले एक पेड़ मां के नामश् महाअभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 35 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया है सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें अपने बच्चे की तरह संरक्षित एवं पोषित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का श्विकसित भारत-2047श् का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन में भी खुशहाली, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। इसी सोच के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता एवं सुशासन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार, बिचौलियों और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगी है। आज गरीब का अधिकार सीधे उसके खाते में पहुंच रहा है और शासन व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है, पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन लक्ष्य केवल एक होना चाहिएकृकमल का फूल खिलना चाहिए। संगठन की विजय ही प्रत्येक कार्यकर्ता की विजय है और सभी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना चाहिए।

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में देश के सामने नई पहचान बना चुका है। कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, निवेश बढ़ा है, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा प्रदेश तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उप मुख्यमंत्री के संबोधन का जोरदार स्वागत किया तथा श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक रामविलास चौहान, प्रदेश मंत्री सहजानन्द राय, कार्यक्रम अध्यक्ष शिव पूजन सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन की अध्यक्ष श्रीमती आभा प्रसाद सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ धु्रव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. पी. राय सहित बड़ी संख्या में लेखक, शिक्षक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group