The ten-day tree-planting pledge campaign has concluded; the 'One Student, One Sapling' initiative has set an example.The ten-day tree-planting pledge campaign has concluded; the 'One Student, One Sapling' initiative has set an example.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

विधायक कैलाश आचार्य बोले- पेड़ ही आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी

चकिया, चंदौली। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश की ओर से चलाए गए दस दिवसीय पौधरोपण संकल्प अभियान का शनिवार को समापन हुआ। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर में आयोजित संगोष्ठी, पौधरोपण एवं सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने मिलकर 30 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्एक छात्र-एक पौधाश् संकल्प रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का जिम्मा भी लिया। वहीं कुल 10 दिनों में 250 पौध रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य, ब्लाक प्रमुख शम्भूनाथ सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, समाजसेविका अर्चना, चकिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे, चंद्रप्रभा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दूबे, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तथा सभासद ज्योति गुप्ता, बादल सोनकर व रवि गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। परिसर में आम, नीम, बेल, आंवला, अमरूद, जामुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण को केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख शम्भूनाथ सिंह यादव ने कहा कि सच्चा वृक्षारोपण वही है, जिसमें पौधों की नियमित देखभाल हो। हर नागरिक यदि हर वर्ष एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए तो क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है। नगर पंचायत पौधों के संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने मौके पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने की घोषणा भी की। समाजसेविका एवं पर्यावरण प्रेमी अर्चना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर और विद्यालय से होती है। यदि बच्चे प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनेंगे तो समाज स्वतः हरियाली की ओर बढ़ेगा।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्लाक प्रमुख शम्भूनाथ सिंह यादव, पर्यावरण प्रेमी अर्चना, छात्र हर्ष, अशोक कुमार द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे, वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश दूबे, डिप्टी रेंजर आनंद दूबे, वन दरोगा राम आशीष, वन रक्षक शिवबक्स तथा आदित्य सिंह को श्पर्यावरण रत्न-2026श् सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुश्ताक अहमद, भगवान दास मौर्य, गुरुदेव चौहान, राजू माली, रजनी, कुसुम, ललिता, अर्चना यादव, सोबरा मेहंदी, दिनेश कसौधन, प्रशांत कुमार, दीपक रंजन सिंह, संतोष भारती, अंबुज मोदनवाल, राम आशीष भारती, सूर्यकांत पाण्डेय, प्रिंस कुमार सिंह, विनोद पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, बृजेश ओझा, शीतला केशरी, हर्ष करण वर्मा, मोहम्मद आजाद, अमरदीप गुप्ता, सौरभ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group