अनिवार्य प्रश्न। संवाद। प्रयागराज-लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्य संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं श्रीमती निर्मला पासवान, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने प्रत्येक फरियादी से आत्मीयता के साथ मुलाकात की तथा उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्रों का स्वयं गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दर्शन के दौरान नाली, पेयजल, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, विद्युत, राजस्व, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा आर्थिक एवं चिकित्सा सहायता से संबंधित अनेक प्रकरण प्राप्त हुए। उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नाली, पानी, सड़क एवं आर्थिक/चिकित्सा सहायता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से अवगत भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मौर्य ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्य पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है और सभी अधिकारी इस दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करें। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठनात्मक बैठक भी की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं तथा पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार जनता के बीच निरंतर संवाद एवं सेवा भाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाकर आमजन को उनके लाभों से अवगत कराएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। Post navigation मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को मिली बड़ी सौगात पूर्वांचल पोस्ट व वन विभाग की पहल : फलदार व छायादार पौधों से हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प