An initiative by the Purvanchal Post Foundation and the Forest Department: a pledge taken to increase greenery by planting fruit-bearing and shade-providing trees.An initiative by the Purvanchal Post Foundation and the Forest Department: a pledge taken to increase greenery by planting fruit-bearing and shade-providing trees.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

चकिया-चंदौली। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय महा पौधरोपण अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के छठे दिन मंगलवार को चकिया रेंज, काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के सहयोग से विकास खंड चकिया के हेतिमपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम के समीप ग्राम पंचायत पार्क में व्यापक पौधरोपण किया गया। इस दौरान आम, आंवला, जामुन, अमरूद, सागौन सहित दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया रेंज के डिप्टी रेंजर आनंद दूबे एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक कुमार द्विवेदी ने आम और आंवला का पौधा रोपित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। डिप्टी रेंजर आनंद दूबे ने कहा कि ष्वृक्ष धरती का सबसे बड़ा प्राकृतिक धन हैं। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब हम उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि हर व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हराभरा भविष्य मिल सकता है। पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के प्रबंधक प्रशांत कुमार ने कहा कि ष्फाउंडेशन का यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। वन विभाग के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और आगामी दिनों में भी विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण जारी रहेगा। कार्यक्रम में एडीओ कोऑपरेटिव चतरा चंद्र, पत्रकार राम आशीष, वन दरोगा अमित यादव, वन रक्षक शिवबक्स, आदित्य सिंह, अमित सिंह, मोहम्मद आजाद, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के बी-टेक द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष वर्मा, रोजगार सेवक गुड्डू, फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, मनोज कुमार, लव सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group