Inauguration of "India Climate Change Knowledge Portal" related to climate action

जलवायु संबंधी कार्रवाई से संबंधित “इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल” का शुभारंभ


अनिवार्य प्रश्न। संवाद


नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज “इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल” का शुभारंभ किया। वेब पोर्टल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, श्री जावडेकर ने कहा कि यह पोर्टल “एकल बिंदु सूचना संसाधन” होगा, जो विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किये गये विभिन्न जलवायु संबंधी पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा ताकि उपयोगकर्ता इन पहलों की अद्यतन स्थिति का लाभ उठा सकें।

श्री जावडेकर ने इस आभासी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी कि भारत ने व्यावहारिक रूप से 2020– पूर्व के जलवायु संबंधी कार्रवाई से जुड़े अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि भले ही ऐतिहासिक रूप से भारत उत्सर्जन के लिए ज़िम्मेदार नहीं है,  लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जलवायु संबंधी कार्रवाई के संबंध में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

यह पोर्टल क्षेत्रवार अनुकूलन और शमन के उन कदमों को इंगित करता है, जो विभिन्न  मंत्रालयों द्वारा एक स्थान पर अद्यतन जानकारी सहित उनके कार्यान्वयन के लिए उठाया जा रहा है। यह नॉलेज पोर्टल नागरिकों के बीचसरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन की समस्याओं को संबोधित करने के लिएराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों, स्तरों पर उठाये जा रहे सभी प्रमुख कदमों के बारे में जानकारी का प्रसार करने में मदद करेगा।

इस नॉलेज पोर्टल में शामिल आठ प्रमुख घटक हैं:

1. भारत की जलवायु प्रोफ़ाइल

2. राष्ट्रीय नीति फ्रेमवर्क

3. भारत का एनडीसी लक्ष्य

4. अनुकूलन संबंधी कार्रवाई

5. शमन संबंधी कार्रवाई

6. द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग

7. अंतरराष्ट्रीयजलवायु वार्ता

8. रिपोर्ट और प्रकाशन

वेब पोर्टल लिंक: https://www.cckpindia.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *