अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में नए लक्ष्य के सापेक्ष सर्वे कराकर पात्र परिवारों को लाभान्वित करें-डीएम वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीरो पावर्टी, वीबी-जी राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना में विकास खंडवार लक्ष्य के सापेक्ष छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का दुबारा सत्यापन कराकर योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त नए लक्ष्य के अनुरूप सर्वे कराकर पात्र परिवारों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन पारदर्शी ढंग से करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा स्वीकृत आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक खातों को वेरीफाई कराने के लिए समूह सखी और रोजगार सेवकों की मदद लेने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, पीडी, डीसी एनआरएलएम सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे। Post navigation गोवंश आश्रय स्थलों में पशुओं को हरे चारे, पानी, भूसा आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो- सत्येंद्र कुमार मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती