अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गौशालाओं/गोवंश संरक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों, पशुओं को हरे चारे, पानी, भूसा आदि की उपलब्धता और चारागाह की भूमि का प्रबन्धन एवं हरे चारे के उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं को हरे चारे, पानी साइलेज और भूसे की व्यवस्था की गई है। वृहद गौ आश्रय स्थल वन्देपुर में न्यूनतम दर पर भूसा की व्यवस्था कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सभी गो आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला में और आस पास पर्याप्त साफ़ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने कहा कि हरे चारे की व्यवस्था सभी गो आश्रय स्थलों पर अवश्य सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान, गर्भित पशु आदि के आंकड़े संबंधी एक रजिस्टर तैयार कर सभी गो आश्रय स्थलों पर रखा जाए। उन्होंने अभियान चलाकर सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं को गोवंश आश्रय स्थलों में पहुँचाने का निर्देश नगर निगम को दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र के एक एक गो आश्रय स्थलों पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्टिंग से खाद बनाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेपियर घास उगाओ अभियान के तहत चारागाह भूमि पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चारा उगाये जाए और उन्हें गोशालाओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गौशालाओं से सुपुर्द गोवंश पशुओं की जियोटैगिंग अवश्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए, सीवीओ,सभी बीडीओ और डिप्टी सीवीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी मुख्यमंत्री आवास योजना में विकास खंडवार लक्ष्य के सापेक्ष छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का दुबारा सत्यापन कराकर उन्हें लाभान्वित करें-सत्येंद्र कुमार