अनिवार्य प्रश्न। संवाद। जयपुर। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत और यूके के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता देश की आर्थिक प्रगति का नया अध्याय है। उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस समझौते से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्री शेखावत ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख मजबूत की है और इसी नीति के तहत अनेक देशों के साथ व्यापारिक सहयोग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत कल जयपुर से ब्रिटेन के लिए पहली निर्यात खेप रवाना की गई। यह खेप जयपुर के कनकपुरा स्थित कॉनकॉर डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। पहली खेप में चार कंटेनरों के माध्यम से हस्तशिल्प, रत्न-आभूषण और औषधि क्षेत्र से जुड़े उत्पाद भेजे गए। Post navigation वन्यजीव तस्करी के खिलाफ DRI की देशव्यापी सर्जिकल स्ट्राइक: 440 से ज्यादा दुर्लभ जीव और 15 किलो हाथीदांत जब्त, 33 तस्कर गिरफ्तार मुंगेर: श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ के पुल के गाइडवाल में दरार, जांच शुरू