Grand inauguration of the state-level swimming competition at Dr. Sampurnanand Sports Stadium.Grand inauguration of the state-level swimming competition at Dr. Sampurnanand Sports Stadium.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। रविवार को खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान मे श्प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष/महिला तैराकी प्रतियोगिता-2026श् का भव्य उद्घाटन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा (वाराणसी) में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, वाराणसी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्खेलो इंडियाश् जैसे अभियानों के माध्यम से देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतरीन माहौल और वैश्विक स्तर की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी तैराकों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं के समापन के उपरांत मुख्य अतिथि प्रदीप अग्रहरि ने विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय ,प्रमील पाण्डेय,अमित खरे,हीरा यादव सहित खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group