Keshav Prasad Maurya meets Amit Shah; in-depth deliberations on 'Mission UP' and the organization—the lotus will bloom again in UP in 2027.Keshav Prasad Maurya meets Amit Shah; in-depth deliberations on 'Mission UP' and the organization—the lotus will bloom again in UP in 2027.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

विपक्ष के 70 साल पर भारी मोदी के 12 साल, देश के विकास के लिए मोदी आवश्यक- केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय शिष्टाचार भेंट की। इस उच्चस्तरीय बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक कार्य तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प
बैठक के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक तीसरी बार सरकार बनाने के दृढ़ संकल्प को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। डबल इंजन सरकार की योजनाओं से किस प्रकार आम जनमानस और गरीब परिवारों का जीवन सुखमय, समृद्ध और सशक्त हुआ है, इसे प्रत्येक नागरिक तक साझा किया जाएगा। इसके साथ ही, विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भाजपा का नेतृत्व क्यों अनिवार्य है, यह संदेश भी जन-जन तक ले जाया जाएगा।

12 वर्षों में बदल गई देश की तस्वीर नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्य
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितैषी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जो ऐतिहासिक कार्य विपक्ष 70 वर्षों के शासन में नहीं कर सका, वह आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने बीते 12 वर्षों में धरातल पर साकार करके दिखा दिया है। पक्के आवास, निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला, हर घर नल से जल, पारदर्शी डीबीटी प्रणाली और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण से देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन संवरा है। आज भारत जिस तेज गति से आर्थिक महाशक्ति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए देश का कायाकल्प करने और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व देश की सर्वाेच्च आवश्यकता है।

मुलाकात के समापन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशल रणनीतिकार एवं केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का ओजस्वी मार्गदर्शन, सांगठनिक दृष्टि और ऊर्जावान परामर्श हमेशा संगठन और सरकार को नई दिशा व गति प्रदान करता है। इस बहुमूल्य मार्गदर्शन व स्नेह के लिए उन्होंने अमित शाह का हृदयतल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group