अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। छाया, पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सभा स्थल पर छाया, पेयजल और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग तथा आवागमन की व्यवस्था सुगम रखने के निर्देश दिए, ताकि सभा स्थल पर यातायात संबंधी किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार सहित मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों को सभा स्थल पर जनसुविधाओं, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया। Post navigation सीजेआई के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा – न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें बीज, खाद की संदिग्ध स्टाक की सूचना पर शीघ्र मौके का निरीक्षण कर नमूना ग्रहण करे और दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित हो-संयुक्त कृषि निदेशक